गड़बेड़ा में “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम, विभागीय स्टालों पर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं।

कुछ विभागों की गैरमौजूदगी पर जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल नाराज़।

पिथौरा (गड़बेड़ा)/ महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़बेड़ा में सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय स्तर के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके आवेदनों का पंजीकरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मौके पर कई मामलों का त्वरित निराकरण भी किया गया।

हालांकि, कुछ विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने नाराज़गी जताई और व्यवस्था को लेकर अधिकारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में सभी संबंधित विभागों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







Post a Comment

Previous Post Next Post