पिथौरा। नगर पिथौरा में कल 28 दिसंबर, रविवार को सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सर्व हिन्दू समाज मंडल पिथौरा के तत्वावधान में होगा। सम्मेलन को लेकर पूरे नगर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हवन-पूजन के साथ किया जाएगा। आयोजन स्थल बलिदानी भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा तय किया गया है, जहां बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तुकाराम पटेल जी, गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक पिथौरा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता शीतल मिश्रा जी, मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका पिथौरा शामिल होंगी। सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री सतेंद्र सेंगर जी, संस्कृत भारती प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क टोली सदस्य होंगे।
आयोजकों के अनुसार इस विराट हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों का संरक्षण, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता को और सशक्त करना है। सम्मेलन के पश्चात सभी उपस्थित जनों के लिए भोजन एवं प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
सर्व हिन्दू समाज मंडल पिथौरा ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं।
