पिथौरा में विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न, सैकड़ों लोगों की रही सहभागिता।
पिथौरा। नगर पिथौरा में आज विराट हिन्दू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बलिदानी भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित इस सम्मेलन की शुरुआत हवन-यज्ञ एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर सनातन एकता का संदेश दिया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता सतेंद्र सेंगर जी ने संघ के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
वहीं तुकाराम पटेल जी ने हिंदू समाज की विशेषताओं, उसकी एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। सम्मेलन में हिंदू धर्म पर आधारित लोक नृत्य की प्रस्तुति भी हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समग्र रूप से यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता को और मजबूत करने वाला रहा।



