दुर्ग की धमाकेदार जीत, 121 रनों से कवर्धा पर बड़ी बढ़त।
रायपुर // छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कवर्धा को 121 रनों से हराया। राज्य के छह स्थानों पर चल रही इस प्रतियोगिता में कुल 12 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।दिनाँकवार खेले गए मुकाबले में दुर्ग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कवर्धा को बड़े अंतर से रोक दिया। इस जीत के साथ दुर्ग ने 7 अंक हासिल कर अपने ग्रुप में बढ़त मजबूत कर ली।
अन्य मैचों में कोरबा, महासमुंद, कोरिया और रायपुर ब्लू ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर की है। आने वाले मुकाबले क्वार्टर फाइनल की तस्वीर को स्पष्ट करेंगे, जहां शीर्ष टीमें सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।
