बल्दीडीह में महालक्ष्मी चौंरा स्मृति मंडप का लोकार्पण, आईपीएस डॉ. लाल उमेद सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती भावना सिंह की गरिमामय उपस्थिति।

ग्राम बल्दीडीह में महालक्ष्मी विराजमान, जनसैलाब ने देखा भक्ति और एकता का अद्भुत संगम।

महासमुंद(बल्दीडीह)// ग्राम बल्दीडीह, विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद में आज दिनांक 25 नवम्बर 2025 को महालक्ष्मी चौंरा स्मृति मंडप का भव्य लोकार्पण किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं लोकार्पणकर्ता के रूप में *श्रीमती भावना सिंह / डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर (छ.ग.)* की गरिमामय उपस्थिति रही। लोकार्पण कार्यक्रम के साथ महालक्ष्मी जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ।


इस स्मृति मंडप के निर्माण में *श्री रामलाल सिन्हा पिता स्व. श्री धनुकराम सिन्हा* एवं *श्री उदल सिंह निषाद पिता स्व. श्री सुखराम निषाद* का विशेष योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों से यह भव्य संरचना साकार हुई।


कार्यक्रम में *ग्राम सरपंच श्रीमती गायत्री मेहत्तर बरिहा*, *भूतपूर्व सरपंच यशोदा महेश सिन्हा*, *पंचगण*, *महालक्ष्मी समिति के सदस्यगण*, *महिला स्व-सहायता समूह*, *गुलाबी महिला समूह* तथा बड़ी संख्या में *ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक* उपस्थित रहे। सम्पूर्ण ग्राम एक भक्ति और उत्साह के वातावरण में डूबा रहा।







Post a Comment

Previous Post Next Post