संविधान दिवस पर खुटेरी में विधिक जागरूकता शिविर, न्यायिक अधिकारियों ने बताए अधिकार।

खुटेरी में मनाया संविधान दिवस, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी।

खुटेरी। आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल खुटेरी एवं खुटेरी गांव के ग्रामीणों के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन को उनके संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में बताई गईं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सौरभ बारा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पिथौरा उपस्थित रहे। उन्होंने संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कानून की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं।


शिविर में अधिकार मित्र के रूप में राजकुमार पटेल (थाना सांकरा) तथा धनंजय पटेल (थाना बागबाहरा) ने भी हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में उपयोगी कानूनी प्रक्रियाओं, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा पुलिस सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे और अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने संविधान की भावना को आत्मसात करते हुए जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post