महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम घोघींबाहरा में हुये हत्या का किया गया खुलासा।

 महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम घोघींबाहरा में हुये हत्या का किया गया खुलासा।

युवराज चौहान (महासमुंद)|घटना संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.12.24 को जिला-अस्पताल महासमुंद के माध्यम सें मृतक नंद कुमार खडिया पिता हिरा लाल खडिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम घोंघीबहरा महासमुंद का शव ग्राम के बाहर रोड के किनारे पडा मिलने पर मृत अवस्था में अस्पताल लाया जाने की अस्पताल मेमो के माध्यम सें प्राप्त सूचना पर थाना महासमुंद में दिनांक 04.12.24 को मर्ग कायम किया गया था मृतक के शव पंचनामा के दौरान सिर में चोट होना पाया गया था मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिनांक 08.12.24 को प्राप्त हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण हत्या होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया जिसके आधार पर थाना महासमुद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मृतक के परिवार जनों एवं ग्रामीणों सें पूछताछ करना प्रारंभ किया गया तथा मुखबिर को सक्रिय कर उक्त मृतक नंद कुमार खडिया के बारे में तथा परिवार के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया। तभी मुखबिर से सूचना मिला कि गांव का ही भीखम साहू घटना स्थल में शराब पीकर बैठे हुये थे। कि पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति भीखम साहू पिता स्व. अलख राम साहू उम्र 60 वर्ष सा. ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुन्द अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

तो आरोपी भीखम साहू ने बताया कि मृतक नंद कुमार खडिया नें कुछ दिन पहले अपने मकान निर्माण से बचा हुआ छड(सरिया) को आरोपी भीखम साहू को बेंचा था जिसका 2000 रुपये आरोपी सें मृतक नंद कुमार को लेना था दिनांक घटना को आरोपी भीखम साहू एवं मृतक नंद कुमार खड़िया एक साथ ग्राम बनसिवनी जाकर शराब पिये शराब पीने के बाद अपने गांव वापस आते समय रास्ते में मृतक नंद कुमार खडिया आरोपी से अपने छड सरिया का पैसा मांगने लगा जिस पर मृतक नंद कुमार एवं आरोपी भीखम साहू का विवाद हो गया उसी समय घटनास्थल ग्राम घोधींबहरा में रोड किनारे पडे लकडी के डंडे से आरोपी भीखम साहू ने मृतक नंद कुमार खडिया के सिर में प्राण घातक प्रहार किया जिसके कारण मौके पर ही नंद कुमार की मृत्यु हो गई। आरोपी भीखम साहू पिता स्व. अलख राम साहू उम्र 60 वर्ष सा. ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुन्द के कब्जे से मृतक की हत्या करने में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने हुआ शर्ट को आरोपी से विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना महासमुन्द में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।




*गिरफ्तार आरोपी:-*


(01) भीखम साहू पिता स्व. अलख राम साहू उम्र 60 वर्ष सा. ग्राम घोंघीबाहरा बंजारापारा, महासमुन्द।

Post a Comment

Previous Post Next Post