महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

उड़ीसा से महाराष्ट्र तक सप्लाई की साजिश नाकाम, 20 लाख की संपत्ति जब्त।



 महासमुंद | 26 अप्रैल 2026

महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.563 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए 2 वाहन और 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 19 लाख 94 हजार रुपये बताई गई है।

⚫ कटक से जालना तक थी सप्लाई की योजना

जांच में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा के कटक से महाराष्ट्र के जालना तक गांजा पहुंचाने की योजना बना रहे थे। इसके लिए एक एक्सयूवी वाहन में गांजा लोड किया गया था, जबकि दूसरी कार पायलटिंग कर रास्ता क्लियर कर रही थी।

⚫ फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पकड़े गए तस्कर

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरु घासीदास चौक, NH-53 सांकरा तिराहा पर घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वाहन पहुंचे, पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तस्करी की बात स्वीकार की।

⚫ गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र निवासी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं:

मनोज सांगले (24 वर्ष)

रोहित भोसले (29 वर्ष)

किशन पवार (27 वर्ष)

रंजीत घोलप (27 वर्ष)

साथ ही 3 विधि से संघर्षरत बालक

⚫ कानूनी कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

⚫ पुलिस का सख्त संदेश

महासमुंद पुलिस ने साफ किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post