शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद का दबदबा, हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन से बना विजेता।
बागबाहरा। महाविद्यालय सेक्टर स्तरीय हैंडबॉल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का सफल आयोजन शासकीय बद्री प्रसाद महाविद्यालय, बागबाहरा के संयोजन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बागबाहरा, बलौदा बाजार, भाटापारा, भटगांव, माता कर्मा शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय, महासमुंद सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पूरे प्रतियोगिता के दौरान महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय, महासमुंद की टीम ने पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में विजय प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
सफल आयोजन के लिए शासकीय बद्री प्रसाद महाविद्यालय की खेल अधिकारी पालन दीवान एवं उनकी पूरी टीम को खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने का अवसर भी मिला तथा सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
इस अवसर पर शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री दिलीप लहरे, शासकीय रावतपुरा महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री प्रमेश खरे, श्री कपिल पेंदारिया, शुभम यादव, अजय नेताम, आशुतोष ठाकुर, दुलामनी रोतीयां, आदित्य चंद्राकर, सिपितन रजा, मुकेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह को और मजबूत किया।



