ठाकुरदिया खुर्द में रामभक्ति का उत्सव, चार दिवसीय श्रीराम कथा व भजन महोत्सव का भव्य शुभारंभ।
पिथौरा-ठाकुरदीया खुर्द में आयोजित चार दिवसीय श्रीराम कथा एवं भजन उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरर्षोत्तम घृतलहरे अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी पूर्व जनपद सभापति अजय नायक जनपद सदस्य राधा पटेल भाजपा नेता प्यारी लाल नायक सरपंच मनोज सिन्हा ने भगवान श्रीराम व माता सीता मूर्ति की पूजाअर्चना कर रामकथा का शुभारंभ किया।रामकथा का वाचन प्रारंभ करने से पूर्व गाव में गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ कलश यात्रा निकाली जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुवे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरर्षोत्तम घृतलहरे ने कहा की ऐसे आयोजनों से गांव में सुख शांति और समृद्धि आती है जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य है रामकथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है श्री राम के आदर्शो को चरितार्थ करने से हम अपना जीवन सफल और सार्थक बना सकते है भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि आज वह स्वर्णिम दिन है जिस दिन हम सबके आराध्य श्री राम अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित हुवे थे इस आयोजन के लिये आयोजन समिति बधाई की पात्र है।
